भाजपा ने 1975 के आपातकाल के खिलाफ श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन
25-Jun-2024 05:16 PM 8191
श्रीनगर, 25 जून (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने 1975 में आज ही के दिन देश में आपातकाल लगाये जाने के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया और 25 जून 1975 के दिन को ‘काला दिवस’ करार दिया। गौरतलब है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने खिलाफ साजिश का हवाला देते हुए 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा दिया था। महिलाओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज ही के दिन देश में आपातकाल लागू करने के विरोध में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारे लगाते हुए श्रीनगर में आज एक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने उस दिन को ‘लोकतंत्र की हत्या ’ का दिन भी करार दिया। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ पर भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने आज बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और 25 जून, 1975 को देश के इतिहास का काला दिन करार दिया। श्री ठाकुर ने कहा, “यह दिन देश के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^