भाजपा ने धारा 370 समाप्त कर मिटाया कलंक, कांग्रेस फिर लाना चाहती है: सम्राट
25-Aug-2024 12:55 AM 5944
पटना, 24 अगस्त (संवाददाता) बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस में हुए करार को लेकर इंडी गठबंधन पर हमला बोला और कहा कि भाजपा ने धारा 370 को समाप्त कर देश का कलंक मिटाया लेकिन कांग्रेस अब नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर उसे फिर वापस लाना चाहती है। श्री चौधरी ने शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सवालिया लहजे में कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस का गठबंधन हुआ है अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन को बताना चाहिए कि क्या वह भी नेशनल कांफ्रेंस की तरह फिर से कश्मीर में धारा 370 और 35 ए बहाल करना चाहती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^