भाजपा ने धरातल पर लागू किया असली पीडीए फार्मूला: तिवारी
30-Dec-2024 07:33 PM 7669
इटावा, 30 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अधिकारी एवं पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा ने संठनात्मक चुनाव में ओबीसी अनुसूचित जाति व आधी आबादी महिलाओं को प्रतिनिधित्व देते हुए धरातल पर असली ‘पीडीए’ लागू किया है। तिवारी ने बताया कि प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव अधिकारी डॉ.महेन्द्र नाथ पाण्डे की संस्तुति के उपरांत इटावा जिले के 16 मंडलों में से 12 मण्डल अध्यक्ष एवं 12 जिला प्रतिनिधि घोषित किए गये है जबकि बाकी बचे चार मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि जल्द घोषित किए जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^