भाजपा ने गुनाह किया, प्रदेश की जनता कभी माफ नही करेंगी: किमटा
30-Mar-2024 09:03 PM 2844
शिमला, 30 मार्च (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस सरकार पर ऋण लेने के नाम पर भ्रामक प्रचार कर रही है। जिसे प्रदेश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। श्री किमटा ने कहा है कि 72 हजार करोड़ से अधिक का ऋण और 10,500 करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश कांग्रेस सरकार को भाजपा सरकार से विरासत में मिली है। उन्होंने कहा है कि वित्तीय कुप्रबंधन, गलत निर्णयों एवं नीतियों के कारण पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश पर जो अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला, उसके लिये उन्हें प्रदेश के लोगों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^