भाजपा ने जारी की हरियाणा के 67 नामों की सूची
04-Sep-2024 10:20 PM 5453
नयी दिल्ली, 04 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी की। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने यहां कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की 29 अगस्त को हुई बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की थी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। सूची में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी नाम है जिन्हें लाडवा से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा की पहली सूची में 67 नामों में से सात महिलाएं हैं। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया (सु.) से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला कैंट से तथा कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद से उम्मीदवार बनाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^