भाजपा ने की प्रियांक को मंत्री पद से हटाने की मांग
22-May-2025 07:40 PM 6238
बेंगलुरु, 22 मई (संवाददाता) कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राज्य मंत्री प्रियांक खरगे पर कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालावाड़ी नारायणस्वामी पर पूर्वनियोजित हमला करने का आरोप लगाया और राज्यपाल थावरचंद गहलोत से उन्हें मंत्री पद से हटाये जाने की मांग की। यह हमला 21 मई को कलबुर्गी जिले के चित्तपुर में हुआ, जिसके बाद भाजपा ने श्री गहलोत से तत्काल हस्तक्षेप करने और श्री खरगे को राज्य मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने की मांग की। भाजपा ने श्री गहलोत को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि यह हमला कथित रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़े आपराधिक तत्वों द्वारा किया गया था और वे श्री खरगे के प्रभाव में काम कर रहा थे। श्री खरगे कलबुर्गी के जिला प्रभारी मंत्री भी हैं। पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे ‘घृणित हमला’ बताया और कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाना है। ज्ञापन में स्थानीय पुलिस पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने और सत्तारूढ़ दल से मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^