भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
13-Mar-2024 08:23 PM 3971
नयी दिल्ली, 13 मार्च (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 72 और उम्मीदवार बुधवार को घोषित कर दिये। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गत सोमवार की रात हुई बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी थी । पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां यह सूची जारी की। इस सूची में 10 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश की 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र के नागपुर से, प्रल्हाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से, पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से, अनुराग सिंह ठाकुर को हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से, राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से तथा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^