भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रचार कार्यालयों का किया समारोह पूर्वक शुभारंभ
01-Feb-2024 10:22 PM 2305
देहरादून 01 फरवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने आगामी लोकसभा (लोस) चुनावों के लिए उत्तराखंड के सभी पांच लोस क्षेत्रों में गुरुवार को समारोहपूर्वक कार्यालय शुरू कर दिए। देहरादून में हुए मुख्य आयोजन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद दुष्यंत गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से सभी का उद्घाटन किया। श्री गौतम ने प्रदेश की पांचों लोस सीटों पर कार्यालयों के वर्चुअल उद्घाटन के साथ, चुनावी रणनीति का शंखनाद करते हुए मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड चौमुखी विकास के साथ विभिन्न क्षेत्रों को लेकर देश में नए नए कीर्तिमान बना रहा है। प्रधानमंत्री के मोदी के दिए विजन से आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा और उसे पूर्ण करने की दिशा में प्रदेश तेजी से बढ़ रहा है। यूसीसी को आजादी के बाद सभी ने दोहराया, लेकिन तुष्टिकरण के चलते अपनाया नही, लेकिन इस मुद्दे पर भाजपा की प्रतिबद्धता को साकार करने की शुरुआत देवभूमि से हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^