भाजपा ने पटोले को पद से हटाने की मांग की
31-Jan-2022 09:18 PM 3382
मुंबई, 31 जनवरी (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने और महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने को लेकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। महात्मा गांधी की विचारधारा पर अपना भाषण देते हुए श्री पटोले ने श्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी की और महात्मा गांधी की हत्या को ‘वध’शब्द से सम्बोधित किया। श्री बावनकुले ने भाषण का संज्ञान लेते हुए श्री पटोले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^