22-Apr-2022 10:31 PM
6664
शिमला, 22 अप्रैल (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा है कि अब राजनीति बदल गई है। भाजपा और कांग्रेस में बहुत अंतर है। मोदी के नेतृत्व में बदलाव है।
श्री नड्डा ने आज कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीति छोटी छोटी बातों से बताती है कि हवा किस तरफ है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, जातिवाद संप्रदाय की बात कर भाई भतीजावाद की बात करेंगे। लेकिन मोदी ने जातिवाद, संप्रदायवाद और भाई भतीजावाद को छोड़कर देश को आगे बढ़ाया है। राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाया है।
श्री नड्डा ने हाल ही में देश के चार राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद आज कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनता परिवारवाद से ऊपर उठ गई है और अब राष्ट्रवाद व विकासवाद के साथ मोदी के साथ खड़ी हो गई है। डबल इंजन की सरकार है। बदलता हुआ हिमाचल दिख रहा है। भाजपा को फिर से लाते हैं तो सारा हिमाचल विकास की तरफ अग्रसर होगा। अभी बहुत से विकास कार्य चल रहे हैं। हिमाचल में भी कई योजनाएं लाकर जनकल्याण किया है। यह बदलता हुआ हिमाचल है, विकास की तरफ बढ़ता हिमाचल है, हर गांव में बिजली, हर जगह के लिए सड़कें हैं। हर घर में गैस सिलेंडर है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 साल के बाद कोई सरकार वापस आई है तो वह योगी सरकार है। कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन सका। नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद व योगी आदित्यनाथ के कार्य से दोबारा सरकार बनी। वोट प्रतिशत 39 से बढ़ा। कांग्रेस 399 सीटों पर खड़ी थी और 187 सीटों पर जमानत जब्त हुई। माओवादी पार्टियां 377 सीटों पर लड़ी थी और 377 पर ही जमानत जब्त हुई। उत्तराखंड की बात करें तो दोबारा भाजपा सरकार बनी है। हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ने हमेशा हिमाचल के हितों की रक्षा की है, हमेशा दिया है, लिया नहीं।
श्री नड्डा ने कहा हिमाचल वैक्सीन देने में नंबर वन रहा है। हिमाचल में बड़ा भंगाल छोटा भंगाल व दुर्गम गांव, स्पीति के गांव में पांच-पांच लोगों के लिए भी वैक्सीन लगाई। यूक्रेन से छात्रों और लोगों को वापस लाना था तो कौन सा देश लेकर आया। यहां तक की पाकिस्तान के लोग भी भारत का झंडा उठाकर वापस लौटे। इंटरनेट मीडिया में पाकिस्तान के लोगों ने नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश के 436 बच्चे सकुशल वापस लाए गए।
उन्होंने कहा कि पोलियो वैक्सीन 1955 में आ गई थी और भारत में 1985 में पहुंची। हैपेटाइटिस बी 2002 में आया, टेटनेस की दवा 1940 में आ गई थी और भारत में 1975 में आई। पहले पूरी दुनिया में दवाईं बंटने के बाद भारत का नंबर आता था। लेकिन नौ माह के अंदर एक नहीं दो वैक्सीन बनाकर 187 करोड़ को कोविड वैक्सीन लग चुकी है। यह है फर्क, भारत ने वैक्सीन भूटान, बंगलादेश सहित अन्य देशों को भी दी।
श्रह नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार व जयराम ठाकुर सरकार जवाबदेह सरकार हैं। समस्याओं को समझकर उनका समाधान करने वाली सरकार है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा देवभूमि और वीरभूमि भी है। कांगड़ा में बात करें बज्रेश्वरी माता, चामुंडा माता, ज्वाला माता भागसूनाग की, यहां आने का सौभाग्य मिला है। आज माता चामुंडा का भी आशीर्वाद लेने का मौका मिलेगा। जिन लोगों ने सेनानियों ने जीवन लगा दिया उन्हें याद न करें सोमनाथ शर्मा, विक्रम बतरा को याद न करें, जिन्होंने अपने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए उन सभी को नमन करता हूं। कांगड़ा के किला को भी याद करता हूं। कांगड़ा पेंटिंग के नाम से पूरी दुनिया को जाना गया है। कांगड़ा कलम को जाना गया है।
इससे पहले गगल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह नगरोटा बगवां से गांधी मैदान तक रोड शो किया। रोड शो में उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत प्रदेश भर में नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके बाद नड्डा नगरोटा व कांगड़ा में विभिन्न स्थलों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। दोपहर बाद नड्डा यहां एक विवाह समारोह में भी शामिल होंगे।...////...