भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की
25-Jan-2022 11:28 PM 2021
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की छठी सूची की घोषणा की है। मंगलवार को यहां भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस छठी सूची में आठ प्रत्याशियों के नाम तय किये हैं जिनमे दो महिलाएं हैं। उम्मीदवारों में अमॉपुर से हरिओम वर्मा और पटियाली से ममतेश शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा इसके अलावा मारहरा से वीरेन्द्र वर्मा, जलेसर से संजीव कुमार दिवाकर, किशनी से डॉ. प्रियारंजन आशु दिवाकर, भरथना से डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे, औरेया से गुड़िया कठेरिया और रसूलाबाद से पूनम शंखवार को प्रत्याशी बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^