भाजपा ने विकास करने के बजाय प्रदेश को विनाश की ओर धकेल दिया : यादव
03-May-2025 10:17 PM 3566
लखनऊ 03 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की आज भी देश दुनिया में सराहना हो रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विकास करने के बजाय प्रदेश को विनाश की ओर धकेल दिया है। श्री यादव ने शनिवार को यहां जारी बयान में भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा,“भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के विकासकार्यों को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा ने विकास करने के बजाय प्रदेश को विनाश की ओर धकेल दिया है। प्रदेश की जनता एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का इंतजार कर रही है। वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर विकास के रुके कार्य फिर शुरू होंगे। प्रदेश में खुशहाली आएगी और नए विकास की नींव रखी जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^