भाजपा नेता शर्मा एक विफल नेता प्रतिपक्ष हैं: नेकां
12-Apr-2025 07:41 PM 2897
श्रीनगर, 12 अप्रैल (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुनील शर्मा द्वारा नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) को अपने करीब करीब दस हजार कार्यकर्ताओं की मौत का जिम्मेदार ठहराए जाने के आरोप के बाद नेकां ने शनिवार को उन्हें आडे हाथों लेते हुए दावा किया कि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर बडे भारी तौर पर असफल रहने के कारण उन्हें दिल्ली में पार्टी नेताओं से झाड पड़ी है। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख प्रवक्ता और विधायक तन्वीर सादिक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में श्री शर्मा का माखौल उडाते हुए कहा,“दो दिनों में दो प्रेस कांन्फ्रेंस करने वाले भाजपा के नेता प्रतिपक्ष कुछ भी स्पष्ट करने में असमर्थ रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें दिल्ली में उनकी पार्टी के नेताओ से डाँट पडी है क्योंकि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर काफी असफल ही रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^