भाजपा राज में किसान तबाह : अखिलेश
31-Dec-2022 06:24 PM 7481
लखनऊ 31 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूंजीपतियों की हितैषी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में पूरे साल किसान तबाह रहे। श्री यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा राज में पूरे साल किसान तबाह रहे। सूखा, बारिश के संकट से जूझते किसान को खेती की बढ़ती लागत और सरकार द्वारा मिल रही घोर उपेक्षा का भी सामना करना पड़ा। वायदा किया गया था कि किसान की आय दुगनी की जाएगी, उसे मुफ्त बिजली, सिंचाई का लाभ मिलेगा लेकिन किसानों पर मिली कर्ज और आर्थिक तंगी की सौगात जिसने उसे आत्महत्या को मजबूर कर दिया। आखिर किसान के साथ यह धोखा कितने दिन और चलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^