भाजपा रामलला प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम को जोर-शोर से मनाने की तैयारी कर रही है: बोरालकर
20-Jan-2024 11:56 PM 4329
छत्रपति संभाजीनगर, 20 जनवरी (संवाददाता) अखंड हिंदुस्तान के आराध्य देव प्रभु श्री रामचन्द्र की मूर्ति के प्राणप्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां उत्सव का सीधा प्रसारण आयोजित किया है। इसके लिए पार्टी ने पूरे शहर में एलईडी स्क्रीन का लगवाया है, ताकि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लोग लाइव देख सकें। शहर जिला प्रमुख शिरीष बोरालकर द्वारा शनिवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सभी वार्डों में प्रभु श्री राम चंद्र पर आधारित लेजर शो का आयोजन करने की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही राम रक्षा, हनुमान चालीसा, शोभायात्रा, कीर्तन, गीतारामायण सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों पर महायज्ञ, होम हवन और दीपोत्सव का आयोजन करने की व्यवस्था की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^