भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है, संकल्प पत्र को लागू भी करते हैं: यादव
14-Apr-2024 01:47 PM 8387
भोपाल, 14 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी संकल्प पत्र को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और हम संकल्प पत्र को बनाने के साथ उसे लागू भी करते हैं। डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि भाजपा शुरु से डॉ भीमराव अंबेडकर के मूल भाव को समझते हुए आगे बढ़ रही है। पार्टी की पंच निष्ठाओं में से एक लोकतंत्र भी है। हम संविधान के मूल भाव को स्थापित करते हुए पांच बातें करते चले रहे हैं और यही कारण है कि जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, वह 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^