भाजपा समर्थक भी इंडिया गठबंधन को कर रहा है वोट: प्रो रामगोपाल यादव
04-May-2024 08:42 PM 2240
इटावा, 04 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि इस संसदीय चुनाव में भाजपा समर्थक भी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने को आतुर है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के कारण भाजपा समर्थक भी आजिज चुके हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव आज सैफई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो इलाके इलाके में प्रचार करने में जुटे हुए हैं जहां उन्हें इस बात की पुष्ट और पुख्ता जानकारी मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थक भी सत्ता दल की नीतियों से नाराज होकर के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी पैमाने पर मतदान करने जा रहे हैं । यह वह बातें हैं जो यह बता रही है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति किस कदर नाराजगी उनकी पार्टी के भीतर ही देखी जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^