भाजपा संकल्प पत्र के लिए मिले 70 हजार से अधिक सुझाव : त्रिवेंद्र
28-Mar-2024 08:42 PM 4361
देहरादून, 28 मार्च, (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से आम जनता ने लगभग 70 हजार से अधिक सुझाव भेजे हैं। गुरुवार को यहां संकल्प पत्र एकत्रीकरण कमेटी के प्रदेश संयोजक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। श्री रावत ने संवादाताओं को बताया कि पार्टी द्वारा संसदीय चुनाव के दौरान जनता के सम्मुख प्रस्तुत किए जाने वाले अपने घोषणा (संकल्प) पत्र के लिए देश भर में जनमत संग्रह और सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनता से उन्हें 70 हजार से अधिक सुझाव मिले हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^