भाजपा श्रीराम के नाम पर महंगाई, बेरोजगारी, कृषि मुद्दों पर ध्यान भटका रही है
27-Jan-2024 08:08 PM 2272
सिरसा, 27 जनवरी (वार्ता ) कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) श्रीराम के नाम पर महंगाई, बेरोजगारी, कृषि जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान भटका रही है। सुश्री सैलजा ने शनिवार सिरसा की अनाज मंडी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता के संयोजन में हुई कांग्रेस संदेश रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को भगवान श्रीराम का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिये। भगवान श्रीराम लोगों के दिलों में पहले भी वास करते थे और आज भी करते हैं। इस मुद्दे पर भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रामभक्तों को प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सरकार झूठ पर टिकी है और प्रदेश की जनता अब इस सरकार को जुमलेबाज सरकार कहने लगी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^