भाजपा-आरएसएस के अन्याय के विरुद्ध है कांग्रेस की न्याय यात्रा : राहुल
16-Jan-2024 06:16 PM 5369
कोहिमा, मोकोकचुआंग, नागालैंड 16 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) की सरकार में देश की जनता के साथ अन्याय हो रहा है,इसलिए वह लोगों को न्याय दिलाने के लिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। श्री गांधी ने आज यात्रा के तीसरे दिन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा और आरएसएस की अन्य के कारण नफरत बढ़ रही है चुनिंदा लोगों को फायदा दिया जा रहा है और लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी जो सफल रही है और अब जनता की पीड़ा को देखते हुए भारत जोडो न्याय यात्रा निकाली गयी है। श्री गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को एक वैचारिक यात्रा बताया और कहा कि यह यात्रा एक विचारधारा द्वारा किए जा रही सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक अन्याय के खिलाफ है और इस यात्रा से जनता को न्याय दिलाना ही उनकी यात्रा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को भी पहले की भारत जोड़ो यात्रा की तरह पैदल पूरा करना चाहते थे लेकिन चुनाव सामने है और समय की दिक्कत है इसलिए यह यात्रा हाइब्रिड यात्रा होगी। श्री गांधी ने कहा कि उन्होंने मणिपुर से यात्रा शुरू करने का फैसला इसलिए लिया कि इस राज्य के लोग संकट में हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर नहीं आ रहे हैं। मणिपुर में लोग किस हाल में है,उनके इस दर्द को उन्होंने लोगों से मिलकर महसूस किया है। नागालैंड को लेकर पूछे गये एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां के विभिन्न गुटों के प्रतिनिधियों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की और कहा कि केंद्र सरकार ने नौ साल पहले जो नागा शांति समझौता किया था लागू नहीं हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^