16-Apr-2022 10:48 PM
4019
जयपुर 16 अप्रैल (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हम सब भारतीयों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आपस में लड़ाने की साजिश को समझना होगा और इन विभाजनकारी शक्तियों को जवाब देना होगा।
श्री गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक समाचार पत्र में प्रकाशित आर्टिकल को साझा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी ने आर्टिकल में आज के भारत की परिस्थितियों को बताया है।
उन्होंने कहा कि जो आज आर्टिकल लिखा है श्रीमती सोनिया गांधी ने, वो बिल्कुल सही दिशा में है, पूरा देश चिंतित है आज, जो माहौल बन गया है, ये माहौल बहुत खतरनाक है, बहुत चिंताजनक है और पूरे देशवासियों को इस पर और सोचना पड़ेगा और समय पर अपनी टिप्पणी करनी पड़ेगी।
श्रीमती गांधी ने अपने आर्टिकल में लिखा है कि क्या भारत को स्थायी रूप से ध्रुवीकरण की स्थिति में रहना पड़ेगा। सत्तारूढ़ पार्टी स्पष्ट रूप से चाहती है की भारत के नागरिक इस बात में विश्वास करें कि ऐसा वातावरण उनके हित में हैं। बात चाहे पोशाक की हो, भोजन की हो, धार्मिक विश्वास की हो, त्योहागे अथवा भाषा की हो, भारतीय लोगों को एक-दूसरे से लड़ाया जा रहा है तथा लोगों के बीच विवाद उत्पन्न करने वाली ताकतों को खुले तौर पर एवं गुपचुप तरीके से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
देश के प्राचीन और समकालीन इतिहास की इस तरह से व्याख्या की जा रही है ताकि लोगों के बीच प्रतिशोध, पूर्वाग्रह और आपसी दुश्मनी पैदा हो सके। यह कितनी हास्यास्पद बात है कि देश के नये और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में संसाधनों का उपयोग करने तथा युवाओं को उत्पादक कार्यों में लगाने की बजाय हमारे काल्पनिक भूतकाल के आधार पर वर्तमान को नया स्वरूप देने के प्रयासों में समय और मूल्यवान सम्पत्तियों को खपाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री भारत की विविधताओं को स्वीकार करने की बात तो बहुत करते हैं किन्तु कटु सत्य यह है कि वर्तमान सरकार के तहत देश की समृद्ध विविधताओं और सदियों पुराने हमारे समाज को विभाजित किया जा रहा है और आपसी मतभेदों को गहग किया जा रहा है।...////...