भाजपा, जन सुझाव लेकर बनायेगी 2024 का घोषणा पत्र: अनुराग शर्मा
01-Mar-2024 08:05 PM 5378
झांसी 01 मार्च (संवाददाता) इस साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणापत्र जन सहभागिता के माध्यम से तैयार करने का फैसला किया है। यहां भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं को शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि पार्टी ने फैसला किया है 2024 का चुनावी घोषणापत्र जनसहभागिता से तैयार किया जायेगा। इसके लिए हर लोकसभा में एलईडी वैन डिजिटल और सुझाव पेटी के माध्यम से आम जनता से अपनेे चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव एकत्र किये जायेंगे, जो सुझाव अच्छे होंगे उन्हें घोषणापत्र में शामिल किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^