भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण में आयोग मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
26-Dec-2022 06:17 PM 7999
अजमेर 26 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान लोकसेवा आयोग अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अजमेर की ओर से आज यहां आयोग मुख्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंककर निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा की स्थानीय इकाई ने पहले से ही आयोग पर प्रदर्शन एवं घेराव करने की घोषणा की थी। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आयोग मुख्यालय के बाहर जाब्ते के साथ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। देहात जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया के नेतृत्व में चले प्रदर्शन में पुलिस एवं कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^