भारत और जापान के अधिकारियों ने सुरक्षा मसलों पर की बात
14-Apr-2022 10:57 PM 3018
नयी दिल्ली 14 अप्रैल (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के बीच शिखर बैठक के एक महीने बाद दोनों देशों के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने टोक्यो में मुलाकात कर सामरिक और सुरक्षा विषयों पर बातचीत की है। भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिसरी ने टोक्यो में जापान के सहायक मुख्य केबिनेट सेक्रेटरी ताकिजाकी शिगेकी के साथ वार्ता की है। जापान में भारतीय दूतावास ने बताया है कि दोनों पक्षों ने हाल के द्विपक्षीय , क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा की और मौजूदा सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग को बढाने पर सहमति व्यक्त की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^