भारत और विश्व इतिहास में 01 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
01-Feb-2022 10:44 AM 8349
नयी दिल्ली, 01 फरवरी (AGENCY) भारत और विश्व इतिहास में एक फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार  हैं:- 1662 – चीन के जनरल ने 9 महीने की घेराबंदी के बाद ताइवान के द्वीप पर कब्जा किया। 1786 – लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने। 1827 – कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई। 1835 – मॉरिशस में दासप्रथा समाप्त कर की गई। 1855 – ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ। 1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई। 1884 – डाक बीमा योजना लागू हुई। 1865 – अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने संविधान के 13 वां संशोधन पर हस्ताक्षर किये। 1884 – ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ। 1930 – द टाइम्‍स ने पहली बार क्रास वर्ड पजल को प्रकाशित किया। 1946 – हंगरी की संसद ने नौ शताब्दियों के बाद राजतंत्र को समाप्त किया। 1949 – ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’का अधिग्रहण किया। 1964 – भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना हुई। 1972 – ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन हुआ। 1976 – ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन हुआ 1977 – भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुयी। 2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा पर भगदड़ में 251 लोगों की मृत्यु हो गई और 244 घायल हो गए! 2003 – पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का निधन। 2005 – नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र ने लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिए एक तख्तापलट किया ।2006 – अमेरिका ने दस वर्षीय ‘अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना’ की घोषणा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^