भारत और विश्व इतिहास में 03 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
03-Feb-2022 09:00 AM 6439
नयी दिल्ली 03 फरवरी (AGENCY) भारत और विश्व इतिहास में 03 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1760- सदाशिव राव भाउ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर की लड़ाई में निजाम की सेना को पराजित किया। 1815- पनीर बनाने का पहला कारखाना स्विट्जरलैंड में खोला गया। 1916- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय खुला। 1925- बंबई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली। 1954- इलाहाबाद में चल रहे प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत। 1969- सीएन अन्नादुरई का निधन। 1970- तालचर में भारत के पहले और विश्व के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गयी। 1971- चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो 14 चंद्रमा की सतह पर उतरा। 1988- परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आइएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 2006- मिस्र की एक यात्री नौका के लाल सागर में डूबने से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत। 2018- भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^