भारत और विश्व इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं
19-Jan-2022 09:15 AM 1745
नयी दिल्ली 19 जनवरी (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1597 – मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन। 1905 – बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन। 1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त। 1927 – ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया। 1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया। 1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया। 1942 – जापान की सेना ने बर्मा (अब म्यांमार) पर हमला किया। 1966 – इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी। 1981 – अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया। 1986 - पहला कम्प्यूटर वायरस 'सी.ब्रेन' सक्रिय किया गया। 1990 – ओशो के नाम से मशहूर रजनीश का पुणे में निधन। 1995 – हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन। 2005 - सानिया मिर्जा आस्ट्रेलिया ओपन लॉन टेनिस के तीसरे दौर में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी। 2007- जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला। 2008 - श्रीलंका सेना की कार्रवाई में लिट्टे के 31 उग्रवादी मारे गये। 2009 - झारखंड में राजनीतिक अनिश्चितता के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय लिया। 2010 - पश्चिम बंगाल , बिहार और उड़ीसा (अब ओडिशा) ने बीटी बैंगन का विरोध किया। 2012 – प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय, पाश्चात्य संगीत के उस्ताद एंथनी गोंज़ाल्विस का निधन । 2013- नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर कैल्शियम जमा मिला। 2015- राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन। 2020 - भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2020 - विराट कोहली एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^