भारत और विश्व इतिहास में 21 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं
21-Jan-2022 09:17 AM 2400
नयी दिल्ली 21 जनवरी (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है.. 1737 - बंगाल की खाड़ी में आये भयानक तूफान से तीन लाख लोगों की मौत। 1840 - चार्ल्स व्हीलस्टोन और विलियम कूक को अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट दिया गया। 1853 - रसेल हावेस ने लिफाफे मोड़ने वाली मशीन का पेटेंट कराया। 1924 - ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार के रैक्जे मैक्डोनाल्ड प्रधानमंत्री बने। 1924 - ग्रीस (यूनान) को स्वतंत्रता मिली। 1924 - मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का निधन। 1945 - स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस का निधन। 1959 - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का निधन। 1958 - कॉपीराइट अधिनियम लागू किया गया । 1963 - हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन। 1972 - मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य की स्थापना हुयी। 1981 - ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया। 1996 - इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत। 2000 – एशिया के प्रथम ‘स्लिट लिवर’ का प्रत्यारोपण हांगकांग में हुआ। 2003 – चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 2007 – भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट शृंखला जीती। 2008 - भारत ने इजरायल का एक जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण करके उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया। 2009 - कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान ‘सूर्यकिरण’ के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गयी। 2016 – प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^