भारत और विश्व इतिहास में 27 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
27-Dec-2023 09:41 AM 8301
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (संवाददाता) भारत और विश्व इतिहास में 27 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1571 : जर्मन गणितज्ञ और खगोलशास्त्री युहान केपलर का जन्म, उनके नियमों को केपलर नियम कहा जाता है। 1797 : प्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म। 1861 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न। 1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन में पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया। 1939 : तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत। 1945 : 29 सदस्य देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना। 1960 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया। 1961 : बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए। 1965 : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म। 1966 : दुनिया की सबसे लंबी गुफा 'केव ऑफ स्वैलोज़' मेक्सिको के एक्विसमोन में खोजी गई। 1968 : चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानवयुक्त मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा। 1972 : उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया। 1975 : झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान हादसे में 372 लोगों की मौत। 1979 : अफगानिस्तान पर सोवियत सेना ने हमला किया और अफगान राष्ट्रपति हाफ़िज़ुल्लाह अमीन को मार डाला। 2002 : पहले मानव क्लोन ईव का अमेरिका में जन्म। 2007 : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी में हत्या। 2008 : वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। 2013 : फिल्म अभिनेता फारूक शेख का निधन। 2014 : जापान ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए 2.9 करोड़ डॉलर का राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज पारित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^