भारत और विश्व के इतिहास में 02 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
02-Jan-2022 08:37 AM 2749
नयी दिल्ली, 02  जनवरी (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 02 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1757: ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर (अब कोलकाता) पर कब्जा किया। 1839: फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की। 1878: केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म हुआ। 1899: रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे। 1905: हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म हुआ। 1942: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया। 1954: पद्म विभूषण पुरस्कार देने की शुरुआत हुई। 1954: भारत रत्‍न पुरस्कार देने की शुरुआत हुई। 1970- प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी का जन्म हुआ। 1973: जनरल मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया। 1975 : हिरासत में बांग्लादेश के क्रांतिकारी नेता सिराज सिक्कर को पुलिस ने जान से मार दिया। 1987: ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का निधन। 1989 : प्रधानमंत्री रानी सिंह प्रेमदासा ने श्रीलंका के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। 1991: तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया। 1998 : नाइजर के प्रधानमंत्री हामा अमादाउ को राष्ट्रपति इब्राहीम बारेमआनससेरा की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 2011: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का निधन। 2016 : सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फांसी दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^