भारत और विश्व के इतिहास में 13 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
13-Feb-2023 09:01 AM 2159
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (संवाददाता) भारत और विश्व के इतिहास में 13 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया। 1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक। 1668 - लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी। 1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला। 1795 - अमेरिका में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुली। 1856 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ-साथ अवध का भी अधिग्रहण किया। 1879 - स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म। 1911 - प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म। 1916 - भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म। 1920 - स्विट्जरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ। 1931 - नयी दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई। 1941 - जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया। 1945 - सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये। 1945 - हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म। 1966 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। 1968 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑल इण्डिया जन संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1974 - नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्सान्द्र सोल्शेनीत्सिन को सोवियत संघ सरकार और साम्यवाद की आलोचना करने के लिए देश से निकाला गया। 1984 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया। 1990 - अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने पर सहमति दी। 2001 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत। 2002 - पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार, ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे। 2003 - प्रसिद्ध फिल्मकार यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला। 2008 - हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन। 2014 - चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी, अन्य 17 घायल हो गये। 2015 - प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन। 2020 - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^