भारत और विश्व के इतिहास में 14 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
14-Feb-2022 08:38 AM 8217
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 14 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1537- गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों ने हत्या की। 1556- पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर में अकबर का 13 वर्ष की उम्र में राज्याभिषेक हुआ। 1658- दारा शिकोह ने बहादुरपुर की युद्ध में शाह शुजा को हराया। 1670- रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियों को वियना से बाहर किया। 1743- हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने। 1881- कलकत्ता (अब कोलकाता) में भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना। 1899- अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी। 1920- शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी। 1931- महान क्रान्तिकारी भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को लाहौर (अब पाकिस्तान में) के एक जेल में फांसी दी गयी। 1945- पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने। 1952- भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज का जन्म। 1989- ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया। 2005- वीडियो- शेयरिंग वेबसाइट यू ट्यूब की शुरुआत हुयी। 2006- न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल शुरु की। 2007- मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन। 2008- नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया। 2008- सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फिल्म उधेड़बुन को पुरस्कृत किया गया। 2009- सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया। 2017- भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री बी.बी. भट्टाचार्य का निधन। 2019- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों की बस पर बम हमले में 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत और कई घायल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^