भारत और विश्व के इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
22-Dec-2021 12:00 AM 7351

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया। 1843 - रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए। 1851 - देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गयी। 1882 - थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया। 1910 - अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी। 1940 - मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की। 1941 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया। 1947 - इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया। 1957 - ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था। 1961 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1966 - जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत संसद द्वारा की गई। 1971 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया। 1978 - थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया। 1989 - रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार। 2002 - दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू। 2005 - ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की। 2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया। 2007 - फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये। 2008 - सशक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।...////...

© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^