भारत भोजनकाल तक 51 रन पर चार विकेट गवांकर संकट में
22-Nov-2024 10:37 AM 3430
पर्थ, 22 नवंबर (संवाददाता) भारतीय टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भोजनकाल तक 51 रन पर शीर्ष चार बल्लेबाजों के विकेट पर गंवा कर संकट आ गयी है। भोजनकाल के समय ऋषभ पंत (नाबाद 10) और ध्रुव जुरेल (नाबाद चार) क्रीज पर मौजूद है। आज यहां ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही उसने तीसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (शून्य) का विकेट गवां दिया। जायसवाल को मिचेल स्टार्क ने नेथन मैकस्वीनी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल, के एल राहुल के साथ संघर्ष करते दिखे। 11वें ओवर में जॉश हेजलवुड ने देवदत्त पडिक्कल (शून्य) को पेवलियन भेज दिया। पडिक्कल ने 24 गेंदे खेली और वे अपना खाता भी नहीं खोल सके। विराट कोहली (पांच) भी जॉश हेजलवुड का शिकार बने। भोजनकाल से पहले 23वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने के एल राहुल (26) को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त होने के समय भारत ने 25 ओवर में चार विकेट गवां कर 51 रन बना लिये है और ऋषभ पंत (नाबाद 10) और ध्रुव जुरेल (नाबाद चार) क्रीज पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ओर जॉश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^