भारत एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
03-Jul-2022 08:29 AM 5542
नयी दिल्ली 03  जुलाई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1751 - स्वीडन के रसायनशास्त्री एवं खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए। 1760 - मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया। 1778 - पर्शिया ने अर्जेंटीना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1819 - अमेरिका ने पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यू यॉर्क' शुरू किया। 1876 - मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की। 1886 - न्यू यॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना। 1886 - जर्मनी के कार्ल बेंज ने पहली ऑटोमोबाइल ड्राइव किया। 1897 - इटली के वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया। 1908 – बाल गंगाधर तिलक को अंग्रेज सरकार ने देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया था। 1928 - लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। 1934 - बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया। 1962 - फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की। 1979 - दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ। 1990 - मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत। 1992 – ब्राजील के रियो डि जेनेरियो शहर में पृथ्वी सम्मेलन शुरू। 1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसद का चुनाव सम्पन्न। 2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन विजेता बनीं। 2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विम्बलडन का मिश्रित जोड़ी का ख़िताब जीता। 2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। 2008 – न्यूयाॅर्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ। 2012 - इराक में बम विस्फोट में 25 लोगों की मौत, 40 घायल। 2013 - मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया। 2017 - अचल कुमार ज्योति देश के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए। 2019 - महाराष्ट्र में मुंबई समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के कारण 43 लोगों की जान गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^