भारत एवं विश्व इतिहास में 09 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
09-May-2022 08:21 AM 6850
नयी दिल्ली, 09 मई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 09 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1386- पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ। 1540- सिसोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म। 1576- महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ। 1689- अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की। 1866- स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म। 1874- बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई। 1877- पेरू में 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप से 2541 लोगों की मौत हुई। 1946- डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ। 1955- पश्चिमी जर्मनी नाटो में शामिल हुआ। 1960- बर्थ कंट्रोल पिल को कानूनी मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश 1986- माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले सबसे पहले व्यक्ति तेनज़िंग नोर्के का निधन। 1998- प्रसिद्ध गजल गायक तलत महमूद का निधन। 2000- श्रीलंका में जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्जे के लिए लिट्टे के साथ संघर्षरत 358 सैनिक मारे गए। 2001- घाना के अकरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में भगदड़ से 126 लोगों की मौत हुई। 2003- गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया। 2008- अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इंकार किया। 2009- नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा। 2012- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया। 2015- रूस ने विजय दिवस की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मॉस्को के रेड स्क्वायर में अपनी सबसे बड़ी सैन्य परेड का मंचन किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^