भारत एवं विश्व इतिहास में 11 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
11-Jun-2022 08:23 AM 6307
नयी दिल्ली, 11 जून (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 11 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1770- कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 1776- अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। 1897- महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म। 1901- न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया। 1909- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के.एस. हेगड़े का जन्म। 1911- ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म। 1921- ब्राजील में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। 1924- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन। 1935- एडविन आर्मस्ट्रॉन्ग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया। 1940- इटली के जिनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की। 1948- बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म। 1964- प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई। 1983- औद्योगिक समूह बीकेकेएम बिड़ला के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला का निधन। 1987- पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया। 1997- लंबी दूरी के भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन। 1999- वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बॉव्बे के खिलाफ हैट्रिक लगाई। 2003- रूसी टेनिस खिलाड़ी अन्ना कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुंदर महिला घोषित। 2006- नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया। 2007- फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली। 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। 2012- अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत। 2013- ग्रीस के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ईआरटी को तत्कालीन प्रधानमंत्री एंटोनिस समरस द्वारा बंद कर दिया गया। 2015- ग्रीस के सार्वजनिक प्रसारक ईआरटी को तत्कालीन प्रधान मंत्री एलेक्सिस त्सिप्रास द्वारा फिर से खोल दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^