भारत एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
12-Jul-2023 09:49 AM 5384
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1879 - बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना में हुई थी। 1912 - 'क्वीन एलिजाबेथ' अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी। 1913 - सर्बियाई सेनाओं ने बल्गेरियाई शहर विदिन की घेराबंदी शुरू कर दीं। 1918 - टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट होने के कारण 500 लोगों की मौत हुई थी। 1935 - बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी। 1973 - प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने नाजियों को हराया, 12000 मरे। 1948 – इजरायल के प्रधानमंत्री डेविड बेन-गुरियन ने लोद और रामला के कस्बों से फिलिस्तीनियों के निष्कासन का आदेश दिया था। 1949 - महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया। 1960 - भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई। 1961 - खडकवासला और पंशेत बांधों की विफलता के कारण बाढ़ में कम से कम 2,000 लोगों की मौत हो गई थी। 1967 - न्यू जर्सी नेवार्क में दंगों की शुरुआत हुई थी। 1970 - अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली। 1973 - अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी। 1979 - किरिबाती का द्वीप राष्ट्र ब्रिटेन से स्वतंत्र हो गया था। 1990 - रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। 1997- नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म 1998 - 16वें विश्वकप फुटबॉल के फाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया। 2001 - भारत और बांग्लादेश अगरतला और ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा प्रारम्भ हुई। 2006 - इजरायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया। 2012 - नाइजीरिया के ओकिबी में एक टैंक ट्रक में विस्फोट में 100 से अधिक लोगों मारे गए थे। 2013 - ब्रेटिज्ञ-सुर-ऑर्ज में फ्रांसीसी यात्री ट्रेन के अपहरण में छह लोग मारे गए और 200 घायल हुए थे। 2013 - बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्राण का निधन हुआ। 2012 - मशहूर पहलवान एवं बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का भी निधन हुआ। 2019 - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया गया। 2019 - यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम का द्वितीय वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन वाशिंगटन में आयोजित किया गया। 2020 - रेलवे ने पहली बार आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से सूखी मिर्ची विशेष पार्सल ट्रेन से पड़ोसी देश बांग्लादेश तक पहुंचाई। 2021 - एपीडा ने नेफेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^