भारत एवं विश्व इतिहास में 13 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
13-Jun-2022 08:24 AM 1775
नयी दिल्ली, 13 जून (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 13 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1290- जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा। 1625- ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से किया विवाह। 1757- बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के राॅबर्ट क्लाईव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया। 1774- ब्रिटिश अमेरिका के उपनिवेश रोड आयरलैंड ने दास प्रथा पर प्रतिबंध लगाया। 1879- क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म। 1923- हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म। 1927- अमेरिका में पहली बार स्टैच्यू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ में अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया। 1932- इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। 1940- जालियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या करने वाले भारतीय क्रांतिकारी उधमसिंह को लंदन में फांसी दे दी गई। 1943- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी से जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की। 1960- राजकुमार नरोत्तम सिंह आलोक कंबोडिया के राष्ट्रपति बने। 1993- किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1997- दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में आग लगने से 59 लोगों की मौत। 2003- डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए। 2008- चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2008- तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी का निधन। 2012- प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन का निधन। 2016- भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन। 2019- आठ साल की भारतीय लड़की निया टोनी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमीरात रिसाइक्लिंग अवॉर्ड्स के 22वें संस्करण में सम्मानित। कागज के कचरे को इकट्ठा कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में उनकी भूमिका अहम थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^