भारत एवं विश्व इतिहास में 15 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
15-Jun-2022 03:39 PM 1772
नयी दिल्ली, 15 जून (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 15 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1389- कोसोवो के युद्ध में औटोमन साम्रराज्य ने सर्वों और बोस्नियाइयों को हराया। 1752- बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकिए तरंग है। 1762- आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का प्रचलन शुरु हुआ। 1866- प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया। 1878- दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन। 1896- जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली। 1908- कलकत्ता में शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई। 1929- प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुरैया का जन्म। 1932- ध्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर का जन्म। 1937- गांधीवादी, पद्मभूषण से सम्मानित समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्म। 1947: अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की। 1950- भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म। 1982- अर्जेन्टीना की सेना ने फ़ाकलैंड में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 1994- इजरायल और वैटीकन सिटी के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए। 1997- इस्तांबुल में आठ मुस्लिम देशों ने डी-8 नामक संगठन का गठन किया। 2005- जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ लगा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया। 2006- भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया। 2008- आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^