भारत एवं विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
16-Jun-2022 08:29 AM 2199
नयी दिल्ली, 16 जून (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1779- स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध का आगाज किया। 1881- ऑस्ट्रिया हंगरी और सर्बिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1891- जॉन अबॉट कनाडा के तीसरे प्रधानमंत्री बनाये गए। 1903- फोर्ट मोटर कंपनी की स्थापना हुई। 1911- न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। 1924- चीन में वमपोआ सैन्य अकादमी की स्थापना हुई। 1925- राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन। 1963- विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री, रूस की 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। 1979- सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत। 1992- ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई किताब ‘डायना - ए ट्रू स्टोरी’ का विमोचन। 2008- कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत। 2012- चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया। 2012- अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा। 2012- बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया। 2016- चीन के शंघाई में पहले डिज्नी पार्क का उद्घाटन। 2019- भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^