भारत एवं विश्व इतिहास में 17 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
17-Feb-2022 08:00 AM 5420
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 17 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1370- रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया। 1670- छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से सिंह गढ़ किला जीता। 1698- औरंगजेब ने आठ साल की घेराबंदी के बाद जिंजी के किले पर कब्जा किया। 1863- जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना। 1878- सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया। 1882- सिडनी क्रिकेट मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला गया। 1883- महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव बलवंत फडके का अदन की जेल में निधन। 1915- गांधी जी पहली बार कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) स्थित शांति निकेतन गये। 1933- अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी। 1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत मिली। 1947- सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया। 1962- जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत। 1964- अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया। 1976- मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया। 1983- नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया। 2008- कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की। 2014- सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती को देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। 2017- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^