भारत एवं विश्व इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं
19-Jun-2023 09:26 AM 4519
नयी दिल्ली, 19 जून (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया। 1716: मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया। 1843:‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया। 1910: वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया। 1945: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू की का जन्म। 1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म। 1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया। 1953: अमेरिका में जूलियस और एथेल रोजनबर्ग को फांसी दी गई। अमेरिकी इतिहास में ये पहली बार हुआ, जब जासूसी के शक में किसी अमेरिकी नागरिक को फांसी दी गई। 1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया। 1970: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म। 1981: भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया। 1987 : लुई चतुर्थ की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी हुई। 1990 : मॉस्को में रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणराज्य की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी। 1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।1994 : अर्नेस्टो सेम्पर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने। 2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया। 2007 : बगदाद में अल-खिलानी मस्जिद बम विस्फोट में 78 लोगों की मौत हो गई और 218 घायल हो गये। 2012 : विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज ने अमेरिकी सेना द्वारा नागरिक हत्याओं के फुटेज सहित पूर्व वर्गीकृत दस्तावेजों के प्रकाशन के बाद अमेरिका में प्रत्यर्पण के डर के लिए लंदन के इक्वाडोरियन दूतावास में शरण का अनुरोध किया। 2017: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल एयरपोर्ट पर पहले अफगानिस्तान-भारत एयर कॉरिडोर का उद्धघाटन किया। इसके जरिए पाकिस्तान के एयर स्पेस का इस्तेमाल किए बिना दोनों देशों के बीच हवाई यातायात किया जा सकता है। 2018: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में सत्ताधारी पीडीपी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^