भारत एवं विश्व इतिहास में 20 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
20-Jun-2022 08:33 AM 4262
नयी दिल्ली, 20 जून (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 20 जून की घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1858- ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ। 1873- भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना। 1887- मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। 1916- पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना। 1990- ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोगों की मौत। 1994- ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत। 1998- विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पाचवां फ्रैंकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता। 2000- काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न। 2001- जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने। 2002- पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया। 2002- अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई 2005- रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। 2006- जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया। 2014- प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा। 2016- अफगानिस्तान में दो बम धमाकों में 14 नेपालियों सहित 22 की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^