भारत एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
20-Jul-2022 09:30 AM 4315
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1031: रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला। 1654: एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ। 1761: माधव राव प्रथम पेशवा बने। 1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया। 1847: जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की। 1885 : फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया। 1903: फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी। 1924: खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना। 1929: हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म। 1951: जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये। 1956: फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया। 1969 : अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आर्म्सट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। 1993: वर्जीनिया में व्हाइट हाउस के उप सलाहकार विन्स फोस्टर ने आत्महत्या की। 1999 : चीनी सरकार ने फालुन गोंग के खिलाफ उत्पीड़न अभियान शुरू किया, जिसमें हजारों देशवासी गिरफ्तार हुए। 2001: लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया। 2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत। 2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। 2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया। 2012: मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^