भारत एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
21-Jul-2022 08:47 AM 6355
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1883- कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर हॉल स्टार थियेटर की शुरुआत हुई। 1884- लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया। 1888- ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और ट्यूब तैयार किए। 1904- 13 वर्ष तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस ने 4,607 किलोमीटर लंबी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा हुआ। 1940- सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया। 1951- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चंदू बोर्डे का जन्म। 1960- श्रीलंका 'तब सीलोन' में सिरिमावो भंडारनायके विश्व पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1962- भारत-चीन के बीच सीमा पर युद्ध हुआ। 1963- काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। 1972- भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का निधन। 1978- बॉलीवुड अभिनेता आशीष चौधरी का जन्म। 1988- भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह 'इनसैट-1 सी' का प्रक्षेपण। 2007- वांशिगटन में चार दिन के विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया। 2007- प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 2008- नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया। 2009- भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन। 2013- बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^