भारत एवं विश्व इतिहास में 22 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
22-Jun-2022 09:14 AM 7616
नयी दिल्ली 22 जून (AGENCY) भारतीय और विश्व इतिहास में 22 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1555- हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया। 1857- लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय आधिकारिक तौर पर रानी विक्टोरिया द्वारा खोला गया। 1865- डॉ डब्ल्यू जी ग्रेस ने प्रथम श्रेणी की क्रिकेट की शुरुआत की। 1906- स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया। 1911- किंक जॉर्ज पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। 1928- अमेरिकी अभिनेता राल्फ वाइट का जन्म। 1939- सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। 1941- हिटलर ने तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण किया। 1950- बॉलीवुड अभिनेता टॉम ऑल्टर का जन्म। 1957- तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया। 1984- लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी। 1990- फिलीपींस में माउंट डडिकास के पानी के नीचे ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ। 2002- उत्तरी-पश्चिमी ईरान में जबरदस्त भूकंप से 261 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। 2009- 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया। 2012- पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने। 2015- अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली की इमारत में आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल हुए। 2016- इसरो ने अंतरिक्ष में एक साथ 20 उपग्रह प्रक्षेपित कर इतिहास रचा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^