भारत एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं
25-Jun-2024 09:25 AM 8740
नयी दिल्ली, 25 जून (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1529- मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर आगरा लौटा। 1788- वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना। 1868- अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया। 1900- भारत में आखिरी ब्रिटिश वायसराय रहे लुई माउंटबेटन का जन्म हुआ। 1903-प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज ओरवेल का मोतीहारी में जन्म हुआ। इनका असली नाम एरिक ऑर्थर ब्लेयर था। 1931- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म। 1932- भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 1941- फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की। 1947- ‘द डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ। इसे एना फ्रैंक ने लिखा था जो मात्र 16 साल की उम्र में हिटलर के कंसंट्रेशन कैंप में मार दी गई थीं। 1951- अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने चार शहरों में पहले रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण किया।1960- मेडागास्कर फ्रांस से स्वतंत्र हुआ। 1974- बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म। 1975- राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक आपातकाल लगाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 1983- भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। 1993- किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं। 1994- जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2005- ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई । 2009- संगीत एवं नृत्य की नयी परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन का निधन। 2010- ऑस्ट्रिया में दुनिया का सबसे बड़ा सोने का सिक्का 40 लाख डालर में नीलाम हुआ। 2011- ह्यूस्टन के उद्यमी एवं खरपतवार हटाने की मशीन के आविष्कारक जॉर्ज सी बैलस सीनियर का निधन। 2013- उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू मिशन में लगा वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में क्रू मेंबर्स समेत 20 लोग मारे गए। 2014- उरुग्वे के फुटबॉल खिलाड़ी लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^