भारत एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं
25-Mar-2024 10:28 AM 2625
नयी दिल्ली, 25 मार्च (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 412 - इटली के वेनिस शहर की स्थापना। 1306 - रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया। 1410 - योंगले सम्राट ने मंगोलों के विरुद्ध अपना पहला सैन्य अभियान चलाया, जिससे मंगोल खानबुनशिरी का पतन हुआ। 1655 - शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई। 1668 - अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन। 1669 - सिसदी द्वीप पर स्थित ज्वालामुखी माउंट एटना में हुए भीषण विस्फोट में 20000 से ज्यादा लोगों की मौत। 1700 - लंदन ने फ्रांस, इंग्लैंड और हॉलैंड की संधियों पर हस्ताक्षर किए। 1807 - ब्रिटिश संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया। 1807 - इंग्लैण्ड में प्रथम यात्री रेल सेवा की शुरुआत। 1811 - महान धूमकेतु की खोज होनोरे फ्लौगाराज ने की। 1896 - आधुनिक ओलंपिक खेल ग्रीस की राजधानी एथेंस में शुरू हुआ। 1905 - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म। 1931 - साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगों में शहीद हो गए। 1954 - देश के पहले हेलीकॉप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया। 1988 - नासा ने अंतरिक्ष यान एस206 को प्रक्षेपित किया। 1989 - अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपरकंप्यूटर एक्स-एमपी14 राष्ट्र को समर्पित किया गया। 1992 - विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराकर विजेता बना। 1994 - यासुनोरी मियाबे ने 1000 मीटर स्केटिंग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। 1995 - मशहूर मुक्केबाज माइक टायसन को तीन साल की कैद के बाद रिहा किया गया। 1996 - अमेरिका की मिशेल क्वान ने एडमॉन्टन में लेडीज़ फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती। 1996 - अमेरिका के टॉड एल्ड्रेड ने पुरुष फिगर स्केटिंग चैम्पियनशिप जीती। 2001 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत। 2003 - पहला पोर्टेबल कंप्यूटर बनाने वाले एडम ओसबोर्न का निधन। 2011 - सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाड़ने या सिक्का पिघलाने पर सात वर्षों की कैद का प्रावधान किया गया। 2014 - प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नन्दा का निधन। 2017 - राजस्थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक बनीं देश की पहली महिला बीएसएफ अधिकारी। 2020 - अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने गुरुद्वारे पर किया हमला, 25 श्रद्धालुओं की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^