भारत एवं विश्व इतिहास में 27 जून की प्रमुख घटनाएं
27-Jun-2024 12:08 PM 6304
नयी दिल्ली, 27 जून (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 27 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1759: ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की। 1838: राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म। 1867: बैंक ऑफ कैलिफोर्निया का संचालन शुरू। 1893: पंजाब के महाराज रंजीत सिंह का निधन। 1914: अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1939: प्रसिद्ध संगीतकार एवं अभिनेता राहुल देव बर्मन का जन्म। 1940: सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया। 1957: अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में ऑद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत। 1964: तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया। 1967: लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया। 1967: भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया। 1980: इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत। 1981: कंबोडिया ने अपना संविधान अपनाया।1983: नासा ने अंतरिक्ष यान एस -205 लांच किया। 1998: मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया। 2007: गोर्डन ब्राउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। 2008: माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2013: नासा ने सूर्य के निरीक्षण के लिए इंटरफेस रीजन इमेजिंग स्‍पेक्‍ट्रोग्राफ को लॉन्‍च किया। 2015: 20वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में एक सत्यजीत राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया। 2016: भारत मिसाइल टेक्‍नोलॉजी कंट्रोल रिजीम का सदस्‍य बना। 2021: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^